हापुड़, मार्च 11 -- बुधवार को आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में द्वितीय दिवस रेंजर्स ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन कमिश्नर नीता कौशिक ने रेंजर्स को सर्वप्रथम प्रार्थना करायी। इसके पश्चात गत दिवस व कार्यों का अभ्यास कराया। रेंजर्स को प्राथमिक चिकित्सा के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर प्रभारी प्रोफेसर पूनम भारद्वाज को स्कार्फ पहना कर व सेल्यूट देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। इस मौके पर प्रोफेसर करुणा गुप्ता, प्रोफेसर सीमा सिंह, डा. नीशू यादव, डा. धनेश्वरी कबीरा, डा. रश्मि सिंह, आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.