आदित्यपुर, मई 16 -- आदित्यपुर। जिला योगासन खेल संघ और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को द्वितीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 प्रतिभागियों ने अब तक पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों में बांटा गया है। जिसमें 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों से लेकर 55 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तक को शामिल किया गया है।प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, कलात्मक एकल एवं युगल, तालात्मक युगल, बैकवर्ड व फॉरवर्ड बेंड, लेग व हैंड बैलेंस और सुपाइन इंडिविजुअल जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। यह भी पढ़ें- ब्लॉक स्तर...