लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- द्विज सहायता समिति छोटी काशी गोला के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और नगर के वृद्ध ब्राह्मणों एवं समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। महिला प्रकोष्ठ में अखिलेश मिश्रा को जिला अध्यक्ष, संजू शुक्ला को जिला महामंत्री, प्रेमलता मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष और रश्मि शुक्ला को जिला उपमंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, दीपक मिश्रा, रामगुलाम पांडे, डॉ. सौरभ दीक्षित, मनीष अवस्थी, आलोक बाजपेई, पंकज बाजपेई, रितेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया भगवान ...