अररिया, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में इंद्रधनुष साहित्य परिषद द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने की। समारोह की शुरुआत जिले के जोकीहाट से पधारे प्रख्यात कवि देव नंदन यादव 'वियोगी' के सम्मान के साथ हुई। उन्हें कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, हिंदी सेवी अरविन्द ठाकुर, शायर हसमत सिद्दीकी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक हरिशंकर झा द्वारा शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर तथा पुस्तकों के साथ 'द्विजदेनी स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद कवि वियोगी ने अपनी रचनाओं का सस्वर पाठ किया, जिसने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- अररिया : द्विजदेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.