उन्नाव, मार्च 19 -- उन्नाव। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति की बयार बही। सुबह होते ही मंदिरों और घरों में घट स्थापना के साथ अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में गूंजते शंख और घंटों के स्वरों ने पूरे वातावरण को देवीमय कर दिया। भक्ति और अनुष्ठान का संगम शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे मोतीनगर स्थित बड़ा दुर्गा मंदिर, मां कल्याणी देवी मंदिर और मां पूर्णाधाम में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने हाथों में पूजन सामग्री, चुनरी और नारियल लेकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई। कई स्थानों पर भक्तों को दर्शन के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। घरों में भी कलश स्थापना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.