द्वारिका सिटी में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को द्वारिका सिटी में जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन जैन के संयोजन में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। राम मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरी रैली में 50 से अधिक बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अमित वत्स ने सभी को सिंगल-यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई, जबकि सचिव मनोज कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त अमित पवार ने प्रदूषण मुक्ति, मनोज राठी ने जल संचयन और डॉ. पारुल जैन ने वायु प्रदूषण कम करने के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- लखीसराय: विश्व पर्यावरण दिवस: डीएम ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बच्चों ने सुंदर पोस्टर्स और पेंटिंग्स के जरिए पर्यावरण प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.