धनबाद, नवम्बर 16 -- धनबाद झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी धनबाद में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्विज में शैलेश ओझा ने प्रथम, अर्पिता गुप्ता ने द्वितीय एवं सौरभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में शैलेश ओझा ने प्रथम, विवान आनंद ने द्वितीय एवं रूही सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भगवान बिरसा मुंडा का चित्र बनाने की प्रतियोगिता में रानो कुमारी, शीतल कुमारी एवं प्रिंसी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा, झारखंड स्थापना दिवस के बारे में विस्तार से बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.