धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बिशनपुर स्थित द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में नए सत्र-2026-27 के लिए नर्सरी से नौवीं कक्षा तक का एडमिशन फॉर्म सोमवार से मिलेगा। वहीं कक्षा 11वीं (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के लिए पांच दिसंबर से फॉर्म मिलना शुरू होगा। यह जानकारी निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने दी। इस वर्ष नर्सरी कक्षा के लिए कोई एडमिशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। स्कूल में काउंटर पर फॉर्म सुबह 8.30 बजे से दोपहर एक बजे तक मिलेगा। शुल्क 300 रुपए निर्धारित है। नर्सरी प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक तीन वर्ष होना जरूरी है। प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने बताया कि नए सत्र से एआई क्लासेस और डिजिटल क्लास रूम की आधुनिक सुविधा शुरू की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी आधारित शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.