धनबाद, जून 21 -- द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर धनबाद में शनिवार को फादर्स डे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नाटक 'पिता के संघर्ष की कहानी' के अलावा 'मेरे पापा मेरे संसार हैं', 'पापा मेरी जान' 'पापा कहते हैं' में बच्चों की प्रभावशाली अभिनय कला व भावपूर्ण संवादों ने पिता के त्याग, संघर्ष और समर्पण को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित पिताओं के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गई। उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता पिताओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने कहा कि पिता परिवार की शक्ति, अनुशासन और प्रेरणा के स्रोत होते हैं तथा उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- बीएनएस डीएवी में धूमधाम से मनाया गया फादर्स डे निदेशक डॉ....