धनबाद, मई 10 -- धनबाद। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर में शनिवार को मातृ दिवस पर विविध कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह, ट्रस्टी सरोजनी देवी, प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्य पुष्पा सिंह समेत बच्चों की माताओं ने किया। बच्चों ने मेरे होंठ जो खुले तो मेरी मां मेरा रब समेत अन्य गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। हास्य नाटक मां घर की सुपर हीरो ने भी मनोरंजन किया। निदेशक व प्राचार्य ने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबीमान दास, राजा ठाकुर, माया कुमारी, सोनम मालाकार, दीपक अग्रवाल, रजनी चौधरी व श्रावणी मुखर्जी सक्रिय रहीं। यह भी पढ़ें- सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में माताओं का सम्मान यह भी पढ़ें- मोंटफोर्ट एकेडमी आमाघाटा में मदर्स-डे की धूम यह भी पढ़ें- हीरक ब्रांच में एक पेड़ म...