धनबाद, मार्च 31 -- धनबाद। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर धनबाद में सोमवार को क्लास रूम मैनेजमेंट पर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीबीएसई के 25 घंटे के आवश्यक इन हाउस ट्रेनिंग के तहत यह कार्यशाला हुई। प्राचार्य मदन कुमार सिंह सह सीबीएसई रिसोर्स पर्सन, उप प्राचार्य पुष्पा सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सुबीमान दास एवं कैलाश रवानी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रिसोर्स पर्सन ने क्लास रूम मैनेजमेंट की बातों को वीडियो एवं एक्टिविटी के माध्यम से बताया। निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने ऐसे विषयों की ट्रेनिंग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मौके पर स्कूल के शिक्षक समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.