द्वारिकाधीश मंदिर में 21 कुंतल फूलों से खेली होली
लखनऊ, मार्च 18 -- चौक के सोंधी टोला स्थित प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर मंगलवार को रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर परिसर में भक्तों ने 21 कुंतल देशी विदेशी फूलों से होली खेली। पूरा मंदिर परिसर फूलों की खुशबू से महक गया। आयोजक मंडल में उत्तम कपूर, सुशील खन्ना, अमित टंडन, पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, संजू सोंधी समेत मंदिर समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने बच्चों, महिलाओं परिवार समेत फूलों की खूब होली खेली। आयोजक उत्तम कपूर ने बताया कि 21 कुंतल देशी विदेशी फूलों की होली से ब्रज की होली की झलक देखने को मिली। इसके अलावा श्रीराधा कृष्ण के मनमोहक नृत्य ने भक्तों को मुग्ध कर दिया। भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। बाद में भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.