मथुरा, फरवरी 12 -- नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बुधवार को वार्ड संख्या 61 चौबिया पाड़ा एवं वार्ड 64 घाटी बहालराय का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर सीवर ओवर फ्लो न होने देने और हरि गुरु पार्क में नागरिकों के बैठने के लिए चबूतरे का निर्माण कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने होली गेट से द्वारकाधीश मंदिर क्षेत्र तक तथा उससे जुड़े मार्गों एवं वार्ड 61 से हरि गुरु पार्क तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्केट क्षेत्र की सुव्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण, सीवर लाइन संबंधी समस्याओं के निराकरण, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता राम कैलाश को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कहीं भी सीवर ओवर फ्लो की स्थिति न रहे। सभी मैनहोल सुरक्षित एवं दुरुस्त अवस्था में हों तथा किसी भी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.