द्वाराहाट में काले दिवस के रूप में मनाया शिक्षक दिवस
अल्मोड़ा, सितम्बर 5 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षकों ने शनिवार को शिक्षक दिवस काले दिवस के रूप में मनाया और काला फीता बांधकर पुरानी पेंशन की बहाली और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। शिक्षकों ने कहा है कि मांगों के समाधान होने तक उनका लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। जहां एक ओर शनिवार को देशभर के शिक्षक अपने विशेष दिन की खुशी मना रहे थे, वहीं द्वाराहाट के प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस दिन को काला दिन घोषित करते हुए काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। शिक्षकों का कहना है कि पुरानी पेंशन को खत्म करके उनकी सामाजिक सुरक्षा को छीना गया है, दूसरी ओर टीईटी की अनिवार्यता से सरकार मनमानेपन पर उतर आई है।कहा यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे कि वर्षों से शिक्षा विभाग में पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.