अल्मोड़ा, मार्च 14 -- पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की पोस्टर प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार ने सामाजिक विषयों पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रेमलता त्रिपाठी की मौजूदगी में डॉ. अंचलेश कुमार, डॉ. अंजुम अली और डॉ. रेनू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। परिणामों में गायत्री किरौला प्रथम, रुचि पांडे द्वितीय, रितु पुजारी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेंद्र कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...