द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
पिथौरागढ़, जुलाई 9 -- द्वाराहाट। भारी बारिश के बीच गुरुवार सुबह द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा चीड़ का पेड़ भरभराकर गिर गया। इससे आवाजाही बाधित हो गई। गनीमत रही कि दमकल की टीम ने समय रहते पेड़ को निस्तारित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर एक पेड़ गिर गया है। इससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। सूचना पर रानीखेत यूनिट से अग्निशमन की टीम मौके को रवाना हुई। तब तक सड़क के दोनों और वाहनों और यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ था। जरूरी काम से घरों से निकले लोग अधर में फंस गए थे। टीम ने बिना समय बिताए ही पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद पेड़ को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर मार्ग से हटाया गया। तब जाकर आवाजाही सुचारू हुई और यात्रियों ने राहत की सांस ली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.