बाराबंकी, मई 7 -- सुबेहा (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबांकी जिले के के सुबेहा थाना क्षेत्र के कुडवा गांव में बुधवार की शाम एक विवाह समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब द्वारपूजा के शुभ अवसर पर नशे में धुत दबंग युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने घराती और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और बारात में आए वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में करीब सात लोग घायल हो गए। घटना कुडवा गांव निवासी भीखू गौतम की पुत्री ज्योति की शादी से जुड़ी है। अमेठी जिले के थाना इन्हौना अंतर्गत गोपालपुर गांव से बारात बुधवार शाम कुडवा पहुंची थी। नाश्ता-पानी के बाद जैसे ही द्वारपूजा के लिए बारात द्वार पर पहुंची और घराती पक्ष स्वागत में जुटा था, तभी अचानक गांव के ही शमशेर सिंह, रंजीत, शुग्गू और दस अज्ञात साथी लाठी-डंडे लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.