बाराबंकी, मई 1 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के अखैय्यापुर गांव में वैवाहिक आयोजन मे शामिल होने आए एक युवक ने दूसरे युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसका इलाज सीएचसी हैदरगढ़ में किया जा रहा है। अखैय्यापुर गांव निवासी आकाश अपने मामा के घर सुबेहा क्षेत्र के मरूई गांव आया था। मरुई गांव का रहने वाला सोनू पुत्र जगरुप ने द्वार पूजा के दौरान आकाश पर हमला बोल दिया। जिसके चलते वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटनाओं में चटकी लाठी, महिलाओं व नाबालिग समेत कई घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.