बाराबंकी, मई 7 -- सुबेहा (बाराबंकी)। क्षेत्र के कुडवा गांव में द्वारपूजा के समय मनबढ़ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत युवकों ने घराती व बारातियों को लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस दौरान वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट की घटना में लगभग सात लोग घायल हो गए। अकस्मात गांव के दबंगों के हमले से बराती पक्ष में हड़कंप मच गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्पात मचा रहे दंबगों को खदेड़कर किसी तरह विवाह संपन्न कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरहरीर पर आरोपियो के खिलफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही हे। थाना क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी भीखू गौतम की पुत्री ज्योति की शादी के लिए बुधवार की शाम अमेठी जिले के थाना इन्हौना गोपालपुर गांव से बारात आई थी।नास्ता यह भी पढ़ें- द्वारपूजा में दबंगों का तांडव, घराती-बारातियों की पिटाई, स...