गंगापार, अप्रैल 27 -- गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी खटिकान बस्ती में किसुन लाल सोनकर के घर रविवार को रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र के चांदी गांव से आई बारात में द्वारपूजा के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बारात द्वारपूजा पर पहुंची ही थी कि बिना शादी के ही दूल्हा और पूरी बारात वापस लौट गई।इस पर गांव के लोगों ने कुछ बारातियों को बंधक बना लिया और गौहनिया पुलिस चौकी से पुलिस कर्मियों को बुला लिया। जब इसकी सूचना लड़के पक्ष को गई तो मजबूरन दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को आकर सोमवार को दिन में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों की सहमति से शादी करना पड़ा। यह भी पढ़ें- नौडीहां गांव में द्वारपूजा के दौरान मारपीट, कई बाराती घायल सोमवार को देर शाम लड़की की विदाई की गई। यह भी पढ़ें- डांस को लेकर बरातियों जनातियों में ...