सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। रेउसा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में द्वारचार के दौरान खुशी में लाइसेंस रिवाल्वर से बाराती से फायरिंग की गई। जिससे शादी में शिरकत करने पहुंचे मेहमान के सिर को छूती हुई एक गोली निकल गई। घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रेउसा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव में राजकुमार सिंह के यहां इमलिया सुल्तानपुर के ढोलई खुर्द गांव से बारात आई थी। शनिवार की रात को बारात पहुंचने के बाद द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान इमलिया सुल्तानपुर के डोलई खुर्द निवासी दिनेश उर्फ हसनू ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुशी में फायरिंग शुरू कर दी। लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली एक गोली ...