नई दिल्ली, फरवरी 17 -- राजधानी दिल्ली के द्वारका में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 23 साल के साहिल धनेशरा की मां इन्ना माकन ने बेटे के लिए इंसाफ की अपील की है। बीती 3 फरवरी को एक नाबालिग लड़के द्वारा रॉन्ग साइड में चलाई जा रही एसयूवी कार द्वारा कथित तौर पर मोटरसाइकिल में टक्कर मारने से साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब आरोपी लड़के को जमानत मिलने के बाद साहिल की मां ने सोशल मीडिया पर इमोशनल अपील के साथ अपना दर्द बयां करते हुए अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक जानलेवा सड़क हादसे के बारे में सुबह करीब 11:57 बजे पर पीसीआर कॉल मिलने पर द्वारका साउथ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281/106(1)/125(a) के तहत FIR दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- बेटा 10 मिनट सड़क पर तड़पा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.