द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल परिसर में नया मेडिकल कॉलेज बनेगा, 250 सीट होंगी
नई दिल्ली, मई 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को नई ऊंचाई देने के लिए दिल्ली सरकार ने अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज और छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने की मंजूरी दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज में 250 एमबीबीएस सीटें होंगी। 805.99 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इससे यहां प्रति वर्ष 250 एमबीबीएस सीटों की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। प्रारंभिक चरण में 150 छात्रों के साथ शिक्षण कार्य शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.