गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने द्वारका एक्सप्रेसवे का हरित क्षेत्र विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पर्यावरण शाखा की तरफ से इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। पौधारोपण पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने द्वारका एक्सप्रेसवे को विकसित किया है। एक्सप्रेसवे के डिवाइडर में तो एनएचएआई की तरफ से हरित क्षेत्र का रखरखाव किया जा रहा है। एनएचएआई सड़क और जीएमडीए की सर्विस रोड के बीच में हरित क्षेत्र की हालत बदहाल अवस्था में है। इसमें कूड़ा कर्कट पड़ा है तो सेक्टर-104 स्थित हीरो होम्स सोसाइटी के समीप सीवर का गंदा पानी आसपास लगती रिहायशी कॉलोनियों से आकर इकट्ठा हो रहा है। स्थानीय लोगों की मांग पर जीएमडीए ने हरित क्षे...