द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ेंगे, यहां बनेगा क्लोवरलीफ; कई सड़कों पर घटेगा जाम
गुरुग्राम, जून 29 -- गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर गांव बादशाहपुर के पास स्थित वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ का डिजाइन गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तैयार कर लिया है। इसके बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इससे जुड़ जाएंगे। इस डिजाइन को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह को दिखाया जा चुका है। खास बात यह है कि क्लोवरलीफ के इस डिजाइन के तहत जमीन का अधिग्रहण नहीं करना होगा, जिससे परियोजना में देरी नहीं होगी। जीएमडीए की योजना है कि सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर द्वारका एक्सप्रेसवे से वाटिका चौक और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर गांव घाटा से वाटिका चौक तक एलेवेटेड रोड तैयार किया जाए। इन दोनों एलिवेटेड रोड को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ने के लिए वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.