नई दिल्ली, मई 7 -- दिल्ली-एनसीआर में पहली बार किसी हाईवे पर एक नहीं दो सर्विस रोड होंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारका से अलीपुर के बीच अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 पर पहले से बनी छह लेन की सर्विस रोड के समानांतर दोनों तरफ दो-दो लेन की दूसरी सर्विस रोड बनाने की तैयारी कर रहा है। दूसरी सर्विस रोड आसपास के इलाकों के जितने पहुंच मार्ग हैं, उनसे जुड़ी होगी। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को अपने घर तक पहुंचने के लिए लंबा फेरा नहीं लगाना होगा। मौजूदा वक्त में यूईआर-2 और उसकी पहली सर्विस रोड पर पहुंचने के लिए सीमित प्रवेश कट हैं। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका उपयोग करने में मुश्किल होती है। नई सर्विस रोड बनने से यूईआर-2 का उपयोग करने वाले बहादुरगढ़ और सोनीपत के लोगों की इन क्षेत्रों में पहुंच सुगम होगी। य...