द्वारकापुरी में अवैध निर्माण की मंडलायुक्त से शिकायत
मेरठ, जून 10 -- हिंदू स्वाभिमान संस्थान के अध्यक्ष पंडित रवि भट्ट के नेतृत्व में लोगों ने कमिश्नर से मुलाकात कर मेडा अधिकारियों की शिकायत की। रवि भट्ट ने बताया कि द्वारकापुरी में चल रहे अवैध निर्माण, अतिक्रमण, आवासीय भवन में खोले गए शराब के ठेके आदि की शिकायत मेडा अधिकारियों से की गई थी लेकिन अभी तक शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया है। इस दौरान नरेश शास्त्री, योगेश गोयल, श्रीकांत सिंघल, ओमपाल शर्मा, मुकेश ठाकुर, आनंद सिंह, भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.