द्वारकाधीश महाराज ने पनघट पर विराजमान होकर दिए दर्शन
मथुरा, मई 20 -- ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में अधिक मास उत्सवों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने पनघट में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। प्रातःकाल ग्वाल दर्शन के दौरान सुबह 7:40 बजे से 7:55 बजे तक श्रद्धालुओं ने पनघट मनोरथ के अद्भुत दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि अधिक मास के अवसर पर प्रतिदिन विशेष मनोरथ और श्रृंगार दर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को ग्वाल दर्शन में चीर हरण मनोरथ के दर्शन होंगे। इसी क्रम में पूरे एक माह तक विभिन्न विशेष मनोरथ आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अधिकमास के पांचवे और छठे दिन की कथा, और इस दिन क्या दान करें मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.