द्वारकाधीश मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला, उमड़े श्रद्धालु
मथुरा, जून 2 -- अधिक मास में उत्सवों की श्रृंखला में ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया। इसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में दिनभर धार्मिक उत्सवों का माहोल बना रहा और भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि राजभोग दर्शन के समय ठाकुर जी रथ पर विराजमान हुए तथा रथयात्रा उत्सव का आयोजन किया गया। सायंकाल शयन दर्शन के दौरान मनमोहक फूल बंगला सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि अधिक मास के अवसर पर पूरे माह विभिन्न विशेष मनोरथ एवं उत्सव आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सुगंधित पुष्प से सजा बाबा का दरबार इसी कड़ी में सोमवार को शयन दर्शन के दौरान श्याम तलाई उत्सव का आयोजन होगा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.