मथुरा, मार्च 13 -- पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज के षष्ठीपूर्ति महोत्सव का शुक्रवार को सुबह शुभारंभ नंदोत्सव के आयोजन के साथ हुआ। मंदिर के मुखिया के निर्देशन में गाए बधाई पदों पर भक्त जमकर थिरके। कुनवारा के मध्य द्वारकानाथ के दर्शन करके भक्त भाव विभोर हो गए। शाम को फूल फाग महोत्सव में अपने आराध्य के सानिध्य में भक्तों ने फूलों की होली खेली। इस अवसर पर मंदिर में बधाई गायन हुआ, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बधाई गाई गई। बधाई गायनों को सुनकर भक्त आनंदित होकर नाचने लगे। मंदिर प्रांगण में सायं फूलफाग का आयोजन किया गया। ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत ​शनिवार की प्रातः 10 बजे ठाकुर द्वारकानाथ जी चांदी की हटरी ...