मथुरा, अप्रैल 13 -- पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में जगतगुरु महाप्रभु वल्लभाचार्य का 549वां जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में सोमवार को राजभोग दर्शन के उपरांत महाप्रभु का जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा एवं मुखिया सुधीर कुमार द्वारा महाप्रभु के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सुमधुर शहनाई वादन और ठाकुर जी की भव्य झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। ​कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने कहा कि महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए पुष्टिमार्ग संप्रदाय को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। यह भी प...