मथुरा, मार्च 3 -- महानगर के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सोमवार को राजाधिराज ने भक्तों के साथ जमकर होली खेली। श्रद्धालु भगवान के दर्शनों के दौरान मंदिर में हो रही अबीर गुलाल व टेसू के फूलों के रंग की वर्षा से सराबोर होकर आनंदित हो रहे थे। मंदिर प्रांगण में ब्रज रसिया मंडल के कलाकारों द्वारा गाए जा रहे होली के रसियों पर देश के कौने से आई महिला व युवा भाव विभोर होकर नाच रहे थे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने बताया कि मंदिर में बल्लभ सम्प्रदाय के तृतीय पीठाधीश्वर कांकरौली नरेश गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज के आदेशानुसार होली महोत्सव के कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रात: एक घंटे तक ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने भक्तों के साथ होली खेलकर अपनी कृपा का रंग बरसाया। उन...