मथुरा, फरवरी 24 -- पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठा. द्वारकाधीश 24 फरवरी को अपने भक्तों पर अपनी कृपा रंगों के माध्यम से बरसाएंगे। होली का यह क्रम 27 फरवरी एकादशी के दिन तक चलेगा। एक मार्च को ठा. द्वारकानाथ बगीचा में विराजमान होकर होली खेलेंगे। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 24 से 27 फरवरी तक प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक यमुना तट पर होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ठाकुरजी को होली खेलने के लिए टेसू के फूलों से रंग तैयार कराया गया है। इस रंग को भक्तों पर बरसाने के लिए स्वर्ण व रजत पिचकारी तैयार हैं। एक मार्च को त्रयोदशी के दिन ठाकुर जी दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक बगीचा में विराजमान होकर होली खेलेंगे। विधि एवं मीडिया प्रभारी ने बताया कि होली उत्सव के लिए मंदिर प्रबंधन ने गाइडलाइन जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.