पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूर्णिया की ओर से राजस्थान सेवा समिति टैक्सी स्टैंड में 15 से 21 मार्च तक द्वादश ज्योतिर्लिगम मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 14 मार्च को सुबह 9: 30 बजे से शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यह जानकारी शाखा की सचांलिका बीके मुकुट मणि के द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि शहर में प्रथम बार द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला का आयोजन हो रहा है। यह देश के विभिन्न जगहों पर हो रहा है। इसी कड़ी में पूर्णिया में भी आयोजन है। इस कार्यक्रम में मेला का दर्शन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। जबकि खुशनुमा जीवन के लिए राजयोग मेडिटेशन भी होगा। मेले के दौरान प्रवचन भी चलेगा। मेले में झलकियां के रूप में 12 ज्योर्तिलिंगम दर्शन, ज्ञान प्रकाश मंडप, श...