द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों का हुआ स्वागत
भदोही, अगस्त 2 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़ेशिव धाम में द्वादश ज्योतिर्लिंग धार्मिक यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। करनैलगंज, गोंडा निवासी रविंद्र कुमार निषाद एवं कृष्ण कुमार गौड़, सेखुआनी नौतनवा, महराजगंज साइकिल से 28 राज्य संपर्क भारत यात्रा पर निकले हैं। दोनों यात्री शनिवार सायंकाल काशी धाम से चलकर बाबा बड़े शिव धाम पहुंचे। धाम की सेवा समिति के सदस्यों के साथ सचिव रामकृष्ण खट्टू ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद जलाभिषेक व दर्शन-पूजन कर रात्रि विश्राम कराया गया।सेवा समिति द्वारा पवित्र सावन माह में तीर्थयात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, विश्राम एवं दवा आदि की विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के पास हैं ये 5 ज्योतिर्लिंग, भोलेनाथ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.