रांची, मई 2 -- रांची। भारत-तिब्बत संघ झारखंड का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से लोक भवन में मिला। उन्होंने राज्यपाल से राज्य में कैलाश मानसरोवर भवन निर्माण, प्रमुख शिव मंदिरों के जीर्णोद्धार व द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन दिया। इस पर राज्यपाल ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस पर संघ ने राज्यपाल का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के प्रांतीय प्रधान संरक्षक अनिल कश्यप ने किया। मौके पर प्रांत अध्यक्ष डॉ. अमिताभ पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष लाल विभय नाथ शाहदेव, महामंत्री रवि प्रकाश, मंत्री प्रभात शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक प्रवीण शर्मा एवं अश्विनी कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.