बुलंदशहर, मई 9 -- यमुनापुरम स्थित शिव मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिवपुराण कथा के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। कथा व्यास ने भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। कथा के दौरान मंदिर परिसर में शिव पार्थिव लिंग का निर्माण किया गया। मुख्य यजमानों और यमुनापुरम वासियों ने विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया और सामूहिक रूप से जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 5 मई से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन आगामी 10 मई को विशाल भंडारे के साथ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.