शामली, अगस्त 28 -- शामली। प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर भाकू वाला में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का गुरुवार को सप्तम एवं समापन दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास आचार्य चंचल शर्मा ने अंतिम दिन भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों के महात्म्य और उनके प्राकट्य से जुड़ी दिव्य कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। आचार्य चंचल शर्मा ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के दिव्य स्वरूप और अनंत शक्ति के प्रतीक हैं। इनके स्मरण, दर्शन और पूजन से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कथा के समापन अवसर पर प्रातरूकाल पूजन, रुद्राभिषेक और यज्ञ की पूर्णाहुति पंडित हिमांशु मुंडेपी ने विधिवत संपन...