प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पीडीए ने गुरुवार को द्रौपदी घाट के पास 22 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर किए गए निर्माणों को बुलडोजर से धराशायी कर दिया। घाट के पास व सराय भीखी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। घाट के पास एक बड़े प्लॉट के चारों ओर बड़ी बाउंड्रीवाल बना दी गई थी। पीडीए के प्रवर्तन दल न बाउंड्रीवाल को ढहा दिया। दोनों स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग करने वालों में बच्चा यादव, सीताराम, रमेश निषाद, देव मौर्य, रंजीत माली को चिह्नित किया गया है। इनके साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं। अब पीडीए प्रशासन अवैध तरीके से प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराएगा। इससे पहले 13 अप्रैल 2022 को भी पीडीए ने सराय भीखी में बड़ी कार्रवाई की थी। पीडीए के तत्कालीन विशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की थी। तब खाली कराई गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.