देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। एडवोकेट प्रीमियर लीग के सीजन चार में पहला मैच द्रोण नगरी लॉर्ड्स व दूसरा मैच लीगल वॉरियर्स ने जीता। शनिवार को मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व विशिष्ट अतिथि देहरादून बार असोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट ने एकेडमी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। पहला मैच लीगल लॉयन्स व द्रोण नगरी लॉर्ड्स के मध्य खेला गया। लीगल लॉयन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। द्रोण नगरी लॉर्ड्स ने पहले बल्लेबाजी की 20 ओवरों मे चार विकेट खोकर 222 रनों का स्कोर बनाया। पारस पांडे ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। लीगल लॉयन्स 200 रन ही बना पाई व 22 रनों से हार गई। दूसरा मैच लॉ डिफेंडर व लीगल वॉरियर्स के बीच हुआ। लॉ डिफेंडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवरों में 170 का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.