रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- दिनेशपुर। द्रोण कॉलेज ऑफ नर्सिंग रुद्रपुर की ओर से वार्ड दाक और आठ में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए उन्हें पोषण और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों को प्राथमिक उपचार और आपात स्थिति में किए जाने वाले जरूरी कदमों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर खुशबु पाल,अर्चना विश्वास (असिस्टेंट प्रोफेसर), संध्या कनौजिया, शिखा, दीपिका, आंचल, इलमा...