काशीपुर, अप्रैल 21 -- काशीपुर, संवाददाता। महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार रात धार्मिक स्थल द्रोणा सागर पर जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि बुद्धिमान व्यक्ति मलीनता का त्याग कर स्वच्छता को अपनाता है। महापौर बनने के बाद दीपक बाली ने स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत समय-समय पर नुक्कड़ नाटक, रैलियां और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन विशेषकर बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ सके। यह भी पढ़ें- काशीपुर को स्वच्छ बनाने हेतु द्रोणा सागर पर हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम द्रोणा सागर पर आयोजित दीपोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.