रुद्रपुर, मार्च 16 -- काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) ने कुमाऊँ मंडल विकास निगम से ऐतिहासिक द्रोणा सागर परिसर में सोलर लाइट स्थापित करने की मांग की है। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है l जिसमें कहा कि द्रोणा सागर परिसर में सुबह और शाम हजारों लोग वॉक करने आते हैं l साथ ही यहां तीरंदाजी,योग और अन्य खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाता हैl परिसर में करीब 7:30 सौ मीटर का वॉक ट्रैक स्थापित है l परिसर में प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण शाम के समय अंधेरा हो जाता हैl जिससे लोगों को दिक्कत होगा सामना करना पड़ता है l उन्होंने परिसर में सोलर लाइट स्थापित करवाने की मांग की l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.