गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम संवाददाता। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय (डीजीसी) गुरुग्राम ने हरियाणा स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय हथीन (पलवल) में हुआ। फाइनल में डीजीसी गुरुग्राम ने पिछले साल की चैंपियन जीसी हिसार को 1-0 से हराया। मैच बेहद रोमांचक रहा। टीम ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा। कप्तान रजत शर्मा ने टीम का नेतृत्व किया। स्ट्राइकर चिंटू ने आक्रमण मजबूत रखा। डिफेंस में सूरज, सोनू और यश दीवार बनकर खड़े रहे और मिडफील्ड में प्रिंस, दीपांशु और कपिल ने खेल को नियंत्रित किया। मैच में गोलकीपर जतिन ने शानदार बचाव किया। जिसके चलते हिसार की टीम को गोल का मौका नहीं मिला। प्राचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल ने खिलाड़ियों की सराहना की और खेल विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज लगातार खेलों में पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.