गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 95 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-विभाग कार्यवाह संजीव सैनी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहीदों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, वहीं आज का युवा रक्तदान कर उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दे रहा है। अभाविप हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगिता राघव ने कहा कि परिषद सदैव छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति के सिद्धांत पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि एकत्रित रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित होगा और यह आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.