देहरादून, जून 8 -- देहरादून। द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव सोमवार को वैदिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चार, यज्ञ व ओम ध्वजारोहण से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर रहे। छात्राओं ने गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संस्कृत शिक्षा निदेशक मंजू भारती भी उपस्थित रहीं। गुरुकुल की प्राचार्या डॉ. अन्नपूर्णा ने अतिथियों का सम्मान किया। अपने संबोधन में गौतम खट्टर ने गुरुकुल परंपरा को भारतीय संस्कृति की रीढ़ बताते हुए छात्राओं को वेद, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। पं. अशोक कुमार आचार्य ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आर्य समाज के पदाधिकारी, अभिभावक व बड़ी संख्या म...