दौ सौ पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून, अगस्त 24 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल मंगलूवाला में 127 इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी गढ़वाल राइफल्स के सहयोग से सोमवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया गया।जिसमें विभिन्न प्रजातियों के दौ सौ से ज्यादा पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान आंवला, नीम, बेल, जामुन, बहेड़ा, हरड़ और पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कर्नल प्रतुल थपलियाल, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित जोशी, संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश चंद्र पंचोली, एसएस वैश्य, सुरिंदर पाल सिंह अहलूवालिया, जेपी नौटियाल और प्रधानाचार्या कल्पना गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.