मथुरा, जून 29 -- अमर शहीद राजा देवी सिंह स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़ में हरिओम और लम्बी कूद में शेखर ने बाजी मार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को आयोजकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अमर शहीद राजा देवी सिंह स्मृति में रविवार के दिन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक इंजीनियर योगेन्द्र पाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उनको उभरने का मौका नहीं मिल सकता है। खिलाड़ियों के लिए क्षेत्र में अच्छा मैदान होना चाहिए, जिससे वह अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। तीन किमी लम्बी दौड़ में सौ से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान हरिओम, द्वितीय विष्णु और तीसरा स्थान सुनील ने प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- दौड़ में हरिओम और लम्बी कूद में शेखर ने बाजी मारी लम्बी कूद में पचास से...