फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ से जिला जेल चौराहे तक रन फॉर इम्पावरमेंट दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें उत्साह और ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में शामिल हुयी अलग अलग स्कूल और कालेजों की छात्राओं, महिला पुलिस कर्मियों ने सहभागिता कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने लाइन के परेड ग्राउंड से दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। अलग अलग विद्यालयों से बडी संख्या में छात्रायें भी इसमें शामिल हुयीं। पुलिस लाइन में आकर्षक मिशन शक्ति सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जहां प्रतिभागी छात्राओं और महिला पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक अपनी तस्वीरें लीं। दौड़ को लेकर छात्राओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.