दौड़ प्रतियोगिता में बक्सर जिले के एथलीट का दबदबा
जहानाबाद, अप्रैल 10 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित गांधी मैदान में आह्वान संस्था के द्वारा 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरे जिले के प्रतिभागी भी पहुंचे थे। दौड़ में बक्सर जिले के एथलीट का दबदबा रहा। पहले और दूसरे स्थान पर बक्सर जिले के प्रतिभागी रहे। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बक्सर जिले के सचिन यादव एवं दूसरे स्थान पर विकास कुमार रहे। वहीं तीसरे स्थान पर गया जिले के प्रतिभागी सूरज कुमार रहे। दौड़ प्रतियोगिता देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इन लोगों को ट्रॉफी के साथ है नगद इनाम दिया गया। संस्था के निदेशक रोशन कुमार एवं राजेश्वर कुमार के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। फोटो- 10 अप्रैल जेहाना- 13 कैप्शन- मखदुमपुर स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.